Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आज की रेसिपी : कृष्णा जी के लिए बनाये जन्माष्टमी स्पेशल स्वादिष्ट टेस्टी नारियल के लड्डू

जन्माष्टमी का त्योहार आने वाला है। इस बार जन्माष्टमी 18 अगस्त यानी की वीरवार को मनाई जाएगी। श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए भक्त उपवास भी करते हैं। इस दिन बाल गोपाल के लिए स्वादिष्ट पकवान भी बनाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप प्रसाद को लेकर कंफ्यूज हो रही हैं तो लड्डू गोपाल जी को नारियल के लड्डू बनाकर खिला सकती हैं। लड्डू गोपाल को नारियल के लड्डू भी काफी पसंद होते हैं। जन्माष्टमी पर आप नारियल के लड्डू बनाकर बाल गोपाल जी को प्रसन्न कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में… 

सामग्री: 

नारियल – 3 कप 
दूध – 2 कप 
चीनी – 3 चम्मच 
मिल्क पाउडर – 1/2 कप 
काजू – 1 कप 
इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच 
घी – 2 चम्मच 

बनाने की विधि :

1. सबसे पहले एक कढ़ाई में घी डालें और उसे गर्म कर लें। 
2. फिर नारियल को कद्दूकस कर लें। कद्दूकस किया हुआ नारियल आप घी में मिलाएं। 
3. इसके बाद इसमें दूध मिलाएं। दूध मिलाकर मिश्रण को 6-7 मिनट के लिए पकाएं। 
4. अब मिश्रण में आप चीनी और इलायची पाउडर अच्छे से मिक्स कर दें। 
5. सारी सामग्री को अच्छे से मिश्रण में मिला दें। मिलाने के बाद इसमें काजू बारीक-बारीक काटकर डालें। 
6. काजू डालने के बाद आप मिश्रण में मिल्क पाउडर डाल दें। मिल्क पाउडर डालकर मिश्रण 2-3 मिनट के लिए पकाएं। 
7. तय समय के बाद गैस बंद कर दें। तैयार की गई सामग्री को अच्छे से ठंडा होने दें। 
8. ठंडा होने के बाद सामग्री थोड़ी सी हाथ में लेकर गोल आकार के लड्डू तैयार कर लें। 
9. ऐसे ही बाकी बची हुई सामग्री से भी लड्डू तैयार कर लें। 
10. आपके नारियल के लड्डू बनकर तैयार है। लड्डू गोपाल जी को भोग लगाएं। 

Exit mobile version