Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आज की रेसिपी : खाने में बनाना चाहते हैं कुछ मीठा तो ट्राई करें रबड़ी मलाई टोस्ट!!

मीठा खाना भी बहुत से लोगों को पसंद होता है। लेकिन बाजारी मिठाई से परहेज करते हैं, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है। अगर आप भी मीठा खाना चाहते हैं तो घर पर ही टेस्टी स्वीट डिश मिनटों में बना सकते हैं। आपने रबड़ी को कई बार खाई होगी लेकिन इस बार आप रबड़ी मलाई टोस्ट बनाकर खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में…

सामग्री 

ब्रेड स्लाइस – 3-4
दूध –  2 कप 
मिल्क पाउडर – 2 चम्मच 
घी – 2 चम्मच 
ड्राई फ्रूट्स – 1 कप 
गुलाब की पत्तियां – 1 कप 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को किनारों से काट लें। इसके बाद ब्रेड के सफेद हिस्से को चौकर आकार में काटें। 
2. एक पैन में घी गर्म करें और उसमें ब्रेड को डालें।
3. ब्रेड को दोनों तरफ से ब्राउन होने तक अच्छे से सेंक लें। 
4. जैसे ब्रेड ब्राउन हो जाए और क्रिस्पी हो जाए तो उसे प्लेट में निकाल लें। 
5. एक और कढ़ाई में घी डालें और गर्म करें। अब घी में दूध डालें। 
6. जैसे दूध उबलने ले तो उसमें मिल्क पाउडर मिला दें। 
7. दूध को गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पकाएं। 
8. जब दूध रबड़ी जैसा लगे गैस बंद कर दें। 
9. ब्रेड स्लाइस पर तैयार किया गया दूध अच्छे से फैला दें। 
10. इसके बाद ब्रेड पर ड्राई फ्रूट्स काटकर सजाएं। 
11. ड्राई फ्रूट्स के बाद ब्रेड पर गुलाब की पत्तियां सजा दें। 
12. आपकी रबड़ी मलाई टोस्ट बनकर तैयार है। 
13. फ्रिज में रखकर ठंडा करके सर्व करें। 

Exit mobile version