Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आज की रेसिपी : आज बनाये स्वादिष्ट अजवाइनी पनीर कोफ्ता,सभी चाटते रहेंगे उंगलियां!!

रोज-रोज एक ही चीज खाकर अगर आप बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ नया बनाकर खा सकते हैं। आप पनीर कोफ्ता बनाकर खा सकते हैं। आपने घीए के कोफते और पालक के कोफते तो कई बार खाए होंगे। लेकिन इस बार आप पनीर के कोफते बनाकर खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में…

सामग्री 

पनीर – 300 ग्राम  
सिंघाड़े का आटा – 2 कटोरी 
टमाटर – 5-6
अजवाइन – 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 2 चम्मच
हरा धनिया – 1 कप 
तेल – जरुरतअनुसार
नमक – स्वादअनुसार

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले पनीर एक बाउल में डालकर अच्छे से मैश कर लें। 
2. फिर इसमें सिंघाड़े का आटा और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें। 
3. मिश्रण में अजवाइन डालें और अच्छे से मिला लें। 
4. हाथ पर तेल लगाकर मिश्रण से कोफ्ते तैयार कर लें। 
5. अब टमाटर एक बर्तन में डालें और उबाल लें। 
6. टमाटर उबालने के बाद उनका छिलका उतारें और काटकर मिक्सी में डालें। 
7. मिक्सी में डालकर एक प्यूरी तैयार कर लें। 
8. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और फिर उसमें कोफ्ते एक-एक डालकर फ्राई कर लें। 
9. ब्राउन होने तक कोफ्ते को अच्छे से फ्राई करें। 
10. एक दूसरी कढ़ाई में तेल डालें और गर्म होने के बाद उसमें अजवाइन डालकर भून लें। 
11. अजवाइन भूनने के बाद इसमें टमाटर से तैयार की गई प्यूरी डालें। 
12. प्यूरी अच्छे से पकाएं और फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं। 
13. जैसे प्यूरी उबलने लगे तो उसमें फ्राई किए हुए कोफ्ते मिलाएं। 
14. 5-10 मिनट तक पनीर को पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। 
15. आपका अजवाइनी पनीर कोफ्ता बनकर तैयार है। रोटी या चावल के साथ सर्व करें। 

Exit mobile version