Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आज की रेसिपी :स्वादिष्ट मटर पुलाव!!

पुलाव पसंद करने वालों को भारत में कोई कमी नहीं है। यह एक तरह का भारतीय फूड आइटम है, जिसे पार्टी, फंक्शन में जरुर बनाया जाता है। अक्सर घर में भी लोग पुलाव खाना पसंद करते हैं। आपने पनीर पुलाव, जीरा पुलाव, ड्राई फ्रूट्स पुलाव कई बार खाया होगा, लेकिन इस बार आप मटर पुलाव बना सकते हैं। अगर इस वीकेंड आप अपनी फैमिली को कुछ नया खिलाना चाहती हैं तो मटर पुलाव बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में…

सामग्री: 

मटर – 3 कप 
चावल – 2 कप 
टमाटर – 3 
आलू – 3-4
प्याज – 4-5
हरी मिर्च – 1 
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
जीरा – 1/2 चम्मच 
हल्दी -1/2 चम्मच 
बिरयानी पाउडर – 1/2 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच 
बड़ी इलायची – 2
छोटी इलायची – 2
हींग – 1/2 चम्मच 
दालचीनी – 2
हरा धनिया – 1 कप 
नींबू – 2 
तेजपत्ता – 2-3 
गर्म मसाला – 1/2 चम्मच 
तेल – जरुरतअनुसार
नमक – स्वादअनुसार

बनाने की विधि: 

1. सबसे पहले चावल धोकर 20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। 
2. इसके बाद आलू, प्याज,  टमाटर, हरी मिर्च  और मटर छिलकर रख लें। 
3. फिर कुकर में तेल डालें । जैसे तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालकर भूनें। 
4. दोनों चीजों को अच्छे से भून लें। इसके बाद इसमें मटर, आलू, हरी मिर्च और प्याज डालकर मिक्स कर लें। 
5. सब्जियों में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, तेजपत्ता, दालचीनी, अदरक-लहसुन पेस्ट, बिरयानी पाउडर,  गर्म मसाला, बड़ी इलायची, छोटी इलायची डालकर अच्छे से भून लें। 
6. इसके बाद आप उसमें प्याज डालकर भून लें। 
7. प्याज जैसा अच्छे से भून जाए तो उसमें टमाटर डाल दें। 
8. अब इसमें चावल और मटर डाल दें। 
9. दोनों चीजें डालकर पानी डालें और फिर कुक्कर बंद कर दें। 
10. 2-3 सीटी लगवाएं। यदि आपको लगे की चावल पक गए हैं तो गैस बंद कर दें। 
11. चावल पक जाने के बाद गैस बंद कर दें। आपके चावल बनकर तैयार है। 
12. हरा धनिया के साथ गर्निश करके और नींबू का रस डालकर सर्व करें। 

Exit mobile version