Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आज का हैल्थ टिप :इन तीन चीज़ो के जूस को करे डाइट में करें शामिल,सेहत को होंगे अनेक लाभ

जूस स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। डॉक्टर्स भी कई बीमारियों से बचने के लिए जूस पीने की सलाह देते हैं। नीम, करेला, जामुन यह तीनों चीजें भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आप इनसे बने जूस का सेवन कर सकते हैं। इस जूस में फाइटो न्यूट्रिएंट्स, डाइट्री फाइबर, विटामिन्स और कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं। आप तीनों चीजों से बने जूस का सेवन कर सकते हैं।  तो चलिए आपको बताते हैं कि नीम, जामुन और करेला के जूस का सेवन करने से आपका क्या-क्या फायदे होंगे…

नीम, करेला और जामुन जूस पीने का फायदे :

एक्सपर्ट्स के अनुसार, नीम  करेला और जामुन डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह तीनों चीजें ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायता करती हैं। इनसे बने जूस का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। इसके अलावा भी इस जूस को पीने के कई फायदे हैं जैसे..

  1. नीम, करेला और जामुन का जूस सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी वायरल बीमारियों को कम करने में भी सहायता करता है।
  2. यह जूस आंखों की रोशनी में भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।
  3. लिवर और पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी सहायता मिलती है।
  1. शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने में और वजन घटाने में भी यह जूस काफी फायदेमंद होता है।
  2. पेट संबंधी समस्याएं जैसे गैस, ब्लोटिगं और कब्ज में भी यह जूस बहुत ही फायदेमंद होता है।
  3. कील-मुंहासों से लड़ने और दाग-धब्बे साफ करने में यह जूस बहुत ही लाभदायक माना जाता है।
  4. हाई ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर नियंत्रित, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखने, सूजन हृदय संबंधी रोग जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को भी कम करने में सहायता करता है।

Note: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Digital Bhoomi किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version