Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आज का हेल्थ टिप :क्या आपको भी हो गई है ब्रेस्ट के पास इन्फेक्शन ,तो इस्तेमाल करें ये घरेलु नुस्खे!!

महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं जो सिर्फ महिलाओं की ही होती है। जैसे ब्रेस्ट कैंसर, यूट्रस कैंसर, पीरियड्स की समस्या आदि। इन सारी समस्याओं में से एक बेस्ट इंफेक्शन भी है। यह इंफेक्शन टाइट ब्रा पहनने से, वायर वाली ब्रा या फिर ज्यादा पसीना आने से होती है। खासकर गर्मी और मानसून में यह समस्याएं महिलाओं को हो सकती हैं। इसके अलावा जो महिलाएं ब्रेस्टफीडिंग करवाती हैं उन्हें भी इसका सामना करना पड़ सकता है। आप कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करके ब्रेस्ट इंफेक्शन से राहत पा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में…

हल्दी के साथ:

आप हल्दी का इस्तेमाल इंफेक्शन दूर करने के लिए कर सकती हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण इंफेक्शन दूर करने में सहायक होते हैं। आप हल्दी के एक चम्मच में गुलाब जल मिलाएं। दोनों चीजों से तैयार किया गया पेस्ट आप इंफेक्शन वाले हिस्से पर लगा सकते हैं। इस पेस्ट से आपकी इंंफेक्शन ठीक हो जाएगी। 

एप्पल साइड विनेगर:

आप एप्पल साइड विनेगर इंफेक्शन से राहत पाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं जो इंफेक्शन दूर करने में मदद करता है। आप एक कप पानी में एप्पल साइड विनेगर के दो चम्मच डालें। पानी में एप्पल साइड विनेगर मिक्स करें। पानी को प्रभावित स्थान पर लगांए। इंफेक्शन से राहत मिलेगी।

एलोवेरा जेल :

आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल स्किन की इंफेक्शन दूर करने के लिए कर सकते हैं। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो ब्रेस्ट इंफेक्शन दूर करने में सहायता करते हैं। आप एलोवेरा जेल प्रभावित स्थान पर लगाएं। सूजन, खुजली और लालिमा की समस्या से भी राहत मिलेगी। 

नारियल तेल :

नारियल तेल में भी बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इंफेक्शन से राहत पाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल के साथ आप ब्रेस्ट की मसाज करें। इससे इंफेक्शन कम हो जाएगा। 

बर्फ के टुकड़े:

बर्फ के टुकड़े का इस्तेमाल भी आप इंफेक्शन दूर करने के लिए कर सकते हैं। एक कपड़े में बर्फ का टुकड़ा बांधकर प्रभावित स्थान पर लगाएं। इससे इंफेक्शन से होने वाली खुजली और सूजन से भी आपको राहत मिलेगी।

 Note: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Digital Bhoomi किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

 

Exit mobile version