Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आज का ब्यूटी टिप: त्वचा को साफ कर देगा मड मास्क, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका!!

कड़कती धूप के कारण त्वचा पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। चेहरे पर टैन होने लगती है, इसके अलावा त्वचा पर दाग-धब्बे और पिंपल्स भी हो सकते हैं। धूप, धूल, मिट्टी और प्रदूषण से चेहरे को बचाने के लिए आप मड मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। मड मास्क आपकी त्वचा से हाई मिनरल्स वाले बैक्टीरिया को दूर रखने में मदद करता है। रिसर्च के अनुसार, इसमें मैग्निशियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो त्वचा पर होने वाली सूजन को भी दूर करने में मदद करता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इसका इस्तेमाल करने से आपको क्या-क्या फायदे होंगे…

1.चारकोल से बना मड मास्क: 

आप चारकोल मड मास्क चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा को डिटॉक्स करने में और सीबम के प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करेगा। 

सामग्री :

मुल्तानी मिट्टी – 4 चम्मच 
चारकोल – 2 चम्मच 
विज हेजल  – 3 चम्मच 
टी ट्री ऑयल – 2 चम्मच 

कैसे करें इस्तेमाल?

 .सबसे पहले आप एक बर्तन में मुल्तानी मिट्टी, चारकोल, विज हेजल और टी ट्री ऑयल डालें। 
. फिर इन सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। 
. चेहरे को अच्छे से साफ करें। इसके बाद 15 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगाएं। 
. तय समय के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। 

2.कॉफी से बना मड मास्क: 

आप कॉफी से बना मड मास्क भी चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मास्क से आपकी टैनिंग दूर होगी और त्वचा में निखार आएगा। 

सामग्री:

ग्रीन क्ले – 3 चम्मच 
कॉफी – 2 चम्मच 
सिरका – 1 चम्मच 
गुलाब जल – 1 चम्मच 
टी ट्री ऑयल – 1 चम्मच 

कैसे करें इस्तेमाल?  

. सबसे पहले आप एक कटोरी में ग्रीन क्ले डालें। 
. फिर इसमें कॉफी, सिरका, गुलाब जल और टी ट्री ऑयल डाल दें। 
. सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं । इसके बाद पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। 
. 15-20 मिनट के बाद अपना चेहरा सादे पानी से धो लें। 

Note: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Digital Bhoomi किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version