Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आज होगा कुश्ती का महाकुंभ:24 से 26 अगस्त तक कराए जाएंगे मुकाबले!!

रोहतक जिला स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में बुधवार से कुश्ती का महाकुंभ लगेगा, जिसमें भाग लेने देशभर से पहलवान आएंगे। 3 दिवसीय रेसलिंग चैंपियनशिप में देश के 16 राज्यों से 700 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस दौरान अंडर-20 और अंडर-15 आयु वर्ग के विभिन्न मुकाबले कराए जाएंगे।

भारतीय कुश्ती संघ के तत्वावधान में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का अंडर-20 व अंडर-15 फेडरेशन कप MDU में कराया जा रहा है, जिसके तहत 24 से 26 अगस्त तक मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन दोनों स्टाइल के खिलाड़ी भाग लेंगे। कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।

पहलवानों का भी विशेष सत्कार किया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए खाने-पीने के अच्छे इंतजाम किए गए हैं। कुश्ती के महाकुंभ में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत 16 राज्यों के पहलवान भाग लेंगे। नेशनल कुश्ती फेडरेशन कप में 15 वर्ष व 20 वर्ष तक के लड़के और लड़कियां अखाड़े में नजर आएंगे।

हरियाणा में करीब 20 वर्ष बाद इस प्रकार की राष्ट्रीय प्रतियोगिता होने जा रही है। अतिथि लोकसभा सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह रहेंगे। इसमें कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के सभी मेडल विजेता खिलाड़ियों को उनके माता-पिता के साथ सम्मानित किया जाएगा।

Exit mobile version