रोहतक में मंगलवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करीब 3 घंटे तक रहेंगे। वहीं रोहतक पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उनका स्वागत करेंगे। तय कार्यक्रम के तहत उप राष्ट्रपति सांपला के चौ. छोटूराम स्मारक पर जाएंगे और श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। साथ ही बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचेंगे।
DC ने बताया कि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 8 नवंबर को रोहतक व सांपला में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय परिसर में हेलीपेड पर पहुंचने पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत करेंगे। महामहीम उप राष्ट्रपति की धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी दौरा कार्यक्रम में साथ रहेंगी।
शेड्यूल
10:25 बजे : रोहतक हेलीपेड पर पहुंचेंगे
10:25 से 10:35 : उप राष्ट्रपति का स्वागत व गार्ड ऑफ आनर दिया जाएगा
10:55 बजे : सांपला के चौ. छोटूराम स्मारक पर जाएंगे
10:55 से 11:35 तक : चौ. छोटूराम स्मारक पर श्रद्धांजलि देंगे वे विजिट करेंगे
11:55 बजे : बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में पहुंचेंगे
11:55 से 12:55 तक : बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे
1:15 बजे : उप राष्ट्रपति रोहतक से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सुबह करीब साढ़े 10 बजे रोहतक पहुंचेंगे। इसके पश्चात उप राष्ट्रपति सांपला स्थित दीनबंधु चौ. सर छोटूराम स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित करेंगे तथा सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके उपरांत बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय पहुंचेंगे तथा विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
DC ने कहा कि सांपला स्थित दीनबंधु सर छोटूराम स्मारक परिसर की साज सज्जा इस कदर की जाएगी कि एक उत्सव का माहौल नजर आएगा। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 8 नवंबर को दीनबंधु सर चौधरी छोटूराम स्मारक पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त यशपाल ने स्मारक स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उप राष्ट्रपति बनने के बाद जगदीप धनखड़ पहली बार रोहतक पहुंच रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी भी साथ में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक रंगोली बनाने के लिए निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर अधिकृत व्यक्ति व ड्यूटी देने वाला स्टाफ ही मौजूद रहेगा।

