Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आज रोहतक को मिलेंगे 16 प्रोजेक्ट:CM मनोहर लाल 7 परियोजनाओं का लोकापर्ण और 9 का शिलान्यास करेंगे, 77 करोड़ की लागत आएगी

रोहतक जिले को मुख्यमंत्री मनोहर लाल 16 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। जन विकास परियोजनाओं पर 77 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को नूंह के फिरोजपुर झिरका से वीडियो कॉन्फ्रेंस करके विभिन्न जिलों की 2741 करोड़ रुपए की 347 नई परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करेंगे।

आज सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर 16 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। बता दें कि आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल नूंह के फिरोजपुर झिरका से वीडियो कॉन्फ्रेंस करके विभिन्न जिलों की 2741 करोड़ रुपए की 347 नई परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया है।रोहतक डीसी अजय कुमार के अनुसार सीएम खट्टर जिले की 22 करोड़ से अधिक की धनराशि से पूर्ण हुई 7 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 54 करोड़ रुपए अधिक धनराशि की 9 विकास परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिलान्यास किया। इस दौरान लघु सचिवालय में जिला स्तर कार्यक्रम के मुख्यातिथि राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा उपस्थित रहे।

डीसी ऑफिस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चल रहा कार्यक्रम

रोहतक डीसी अजय कुमार के अनुसार सीएम खट्टर जिले की 22 करोड़ से अधिक की धनराशि से पूर्ण हुई 7 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 54 करोड़ रुपए अधिक धनराशि की 9 विकास परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिलान्यास किया। इस दौरान लघु सचिवालय में जिला स्तर कार्यक्रम के मुख्यातिथि राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा उपस्थित रहे।

लोकापर्ण करते हुए राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा

इन 7 विकास परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

– 10 करोड़ 55 लाख रुपए की धनराशि से गांव इस्माइला में नवनिर्मित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम का 33 केवी सबस्टेशन

– 4 करोड़ रुपए से स्थानीय पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में स्थापित नई ESWL मशीन (एक्सट्राकॉर्पोरियल शॉकवेव लिथोट्रिप्सि)

– 3 करोड़ 18 लाख रुपए की धनराशि से ड्रेन संख्या 8 में गिरने वाली समरगोपालपुर लिंक ड्रेन पर पम्प हाउस

– 2 करोड़ 24 लाख रुपए की धनराशि से नवनिर्मित समरगोपालपुर सब लिंक ड्रेन का RCC का हिस्सा

– एक करोड़ 8 लाख रुपए की धनराशि से गांव पॉलंगी, गोरड़ एवं मुंगाण से आसन लिंक ड्रेन तक खेतों से पानी निकासी के लिए डाली गई भूमिगत PVC पाइप लाइन

– एक करोड़ 8 लाख रुपए की राशि से दक्षिण बहलबा लिंक ड्रेन की शून्य से 1110 RD तक दांए ओर नवनिर्मित वर्टीकल दीवार

– 29 लाख रुपए से अधिक की धनराशि से नवनिर्मित वन स्टॉप सेंटर का भवन

इन 9 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

– 13 करोड़ की लागत से गांव टिटौली में जल निकासी के लिए वाटर पंप हाउस स्टेशन के निर्माण

– 11 करोड़ 50 लाख रुपए की धनराशि से महम ड्रेन के किनारों के सुदृढ़ीकरण

– 10 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि से रोहतक शहर में सीवरेज के सुदृढ़ीकरण तथा पम्पिंग मशीनरी को बदलने व विभिन्न स्थानों पर नई पाइप लाइन डालने का कार्य

– 6 करोड़ 65 लाख रुपए से अधिक धनराशि से RML ड्रेन तक बाढ़ के पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन डालने की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री द्वारा 4 करोड़ 26 लाख रुपए की धनराशि से चिड़ी लिंक ड्रेन पर आरसीसी सेक्शन के निर्माण

– 3 करोड़ 12 लाख रुपए की धनराशि से आईडीसी 2 रोहतक में 33 केवी सबस्टेशन का निर्माण

– 2 करोड़ 36 लाख रुपए की राशि से गांव अजायब के खेतों से जल निकासी के लिए 5200 फुट लम्बाई की भूमिगत पाइप लाइन डालना

– 2 करोड़ 25 लाख रुपये की धनराशि से गांव अजायब में जल निकासी के लिए 3 हजार फीट लंबी भूमिगत पाइप लाइन डालना

– एक करोड़ 49 लाख रुपए की धनराशि से गांव मदीना गिंदराण के खेतों से बाढ़ के पानी की निकासी के लिए भूमिगत HDPE पाइप लाइन डालना

Exit mobile version