Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा CET-2025 रजिस्ट्रेशन का आज लास्ट डे:एक दिन में 1.62 लाख फॉर्म अप्लाई

हरियाणा में ग्रुप-सी भर्ती के लिए होने जा रहे कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के रजिस्ट्रेशन का आज (12 जून) लास्ट डे है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के आधिकारिक पोर्टल पर एक दिन में 1 लाख 62 हजार 472 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यह है कि रजिस्ट्रेशन का ये आंकड़ा 11 जून की रात 12 बजे का है।

इससे पहले 10 जून को 1लाख 8 हजार 13 अभ्यर्थियों ने सीईटी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन 24 घंटे के बाद ही अभ्यर्थियों की संख्या में तेजी से 60 हजार तक की बढ़ोतरी हुई। यानी अंतिम डेट पास आने के साथ ही CET में रजिस्ट्रेशन जोर पकड़ गया है।

इन आंकड़ों की पुष्टि आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने खुद की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया X पर लिखा है कि आयोग रजिस्ट्रेशन संबंधी सही आंकड़ा आपको बताना चाहता है। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि सीईटी रजिस्ट्रेशन पोर्टल को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम में कितनी सत्यता है।

आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि सीईटी रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक पोर्टल पर एक मिनट में करीब 80 अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 12 जून को रात 12.00 12.01 (यानी 1 मिनट) में 78 आवेदन आयोग को प्राप्त हुए हैं। इन आंकड़ों से यह पता भी चलता है कि सीईटी रजिस्ट्रेशन को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह है साथ ही रजिस्ट्रेशन का पोर्टल भी अच्छी तरह काम कर रहा है।

बीसी, ओबीसी, एससी और डीएससी (नौकरी से जुड़े) प्रमाण पत्रों की फाइलें लंबित थीं, उनका काम अब ई-दिशा पोर्टल (www.edisha.gov.in) के बैक एंड से पूरा कर लिया गया है। अब जिन लोगों ने ये प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था, वे अपने प्रमाण पत्र सीधे इसी पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।

इस काम के लिए saralharyana.gov.in साइट पर न जाएं। जिनके प्रमाण पत्र तैयार हो गए हैं, उन्हें मैसेज के जरिए लिंक भेजा जा रहा है, ताकि वे आसानी से अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकें। ईडब्ल्यूएस, डीएससी (एजुकेशन) और एससी प्रमाण पत्र saralharyana.gov.in से ही पहले की तरह डाउनलोड किए जाते रहेंगे।

Exit mobile version