Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में कॉलेज एडमिशन आवेदन का आज अंतिम दिन: UG कोर्स के लिए 1.42 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन; NRS कॉलेज रोहतक टॉप

हरियाणा के 346 सरकारी, गैर-सरकारी और एडिड कॉलेजों में यूजी कोर्सेज में दाखिले को लेकर ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम दिन है। शिक्षा विभाग की तरफ से कोई राहत नहीं दी जाती है तो आज रात 12 बजे के बाद विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाएंगे। लगभग सभी कॉलेजों में सीटों के मुकाबले 2 से 3 गुणा तक आवेदन आ चुके हैं।

हरियाणा में सबसे ज्यादा आवेदन रोहतक के एनआरएस कॉलेज में आए हैं। इस कॉलेज में 10711 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। दूसरे नंबर पर हिसार के राजकीय कॉलेज में 8808 आवेदन आए हैं। विद्यार्थियों की पसंद के मामले में टॉप-10 में रोहतक के 3 और हिसार के 2 कॉलेज शामिल हैं।

इन कॉलेजों में आए सबसे ज्यादा आवेदन

एनआरएस जीसी रोहतक – 10711

राजकीय कॉलेज हिसार – 8808

डी जीसी गुरुग्राम – 8496

जीसी सेक्टर-9 गुरुग्राम – 7882

राजकीय कॉलेज फरीदाबाद – 7744

दयानंद कॉलेज हिसार – 6463

राजकीय कॉलेज करनाल- 6004

एआई जाट कॉलेज रोहतक – 5912

जीसीडब्ल्यू सेक्टर-14 गुरुग्राम – 5343

राजकीय कॉलेज वुमेन रोहतक- 5050

Exit mobile version