Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा मे आज कई जिलों मे 40 किमी. प्रति घंटे की गति से आ सकता है तूफान

मौसम करवट ले चुका है। रविवार को शहर से लेकर जिले के कई हिस्सों में ​छिटपुट बारिश हुई। जब​कि महम ब्लॉक में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। सोमवार को भी आंधी के साथ बारिश हो सकती है। रविवार को दिन में धूप खिली रही। इस बीच अधिकतम तापमान 30.9 और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम के 20 से 30 किमी. प्रतिघंटा की गति से हवा चली।

इसमें शहर और सांपला में 2 एमएम तक बारिश दर्ज की गई। जबकि महम में सबसे अधिक 4 एमएम बारिश हुई। वहीं, सोमवार को मौसम विभाग ने आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसमें 30 से 40 किमी. प्रतिघंटा की गति से हवा चलेगी। साथ ही जिले के कुछ हिस्सों में 5 एमएम तक बारिश हो सकती है।

Exit mobile version