Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आज रोहतक में गुरनाम सिंह चढूनी का मकड़ौली टोल पर होगा कार्यक्रम- मांग सकते हैं हरियाणा के किसानों से पंजाब चुनाव के लिए सहयोग

रोहतक जिले में आज किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी आएंगे। यहां मकड़ौली टोल पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी पंजाब चुनाव में अपनी पार्टी के लिए हरियाणा के किसानों का सहयोग चढूनी मांग सकते हैं। वे भी अन्य राजनीतिक पार्टियों की तरह किसानों की पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में ड्यूटी लगाकर वोटों की अपील करवाने का काम कर सकते हैं। अब उनके अचानक रोहतक आने पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पूरे मामले से पर्दा उनके आने के बाद ही उठ पाएगा। रोहतक हुड्‌डा खाप आज के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी हुई है।

जानकारी देते हुए मकड़ौली टोल प्लाजा से जयपाल बजाड़ ने बताया कि आज दोपहर को घिलौड़ फाटक पर अखिल भारतीय किसान संघ के प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी आएंगे। यहां से किसानों के काफिले के साथ उनको मकड़ौली टोल पर लाया जाएगा। टोल पर किसानों द्वारा हरियाणवीं कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही यहां पर सम्मान समारोह का भी आयोजन होगा। आयोजन में अनेकों किसानों समेत कई लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा गुरनाम सिंह चढूनी पंजाब इलेक्शन पर हरियाणा से किसान साथियों का सहयोग भी मांग सकते हैं।

Exit mobile version