श्री खाटू श्याम यात्रा समिति रोहतक द्वारा आज 17 सितम्बर 2022 को दसवीं बस यात्रा रोहतक से श्री खाटू श्याम जी, सालासर धाम व रानी सती मंदिर झुंझुनूं के लिए रवाना की गई, जिसको प्रसिद्ध समाजसेवी व महापौर नगर निगम रोहतक मनमोहन गोयल, महामंडलेश्वर बाबा कर्ण पुरी जी महाराज, युवा भाजपा नेता हिमांशु ग्रोवर व नवीन ढुल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |
समिति के संस्थापक आशीष बंसल जी ने बताया कि समय- समय पर समिति ऐसी धार्मिक यात्राओं का आयोजन और गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को मुफ्त भोजन, कंप्यूटर शिक्षा, वस्त्र वितरण, जरूरतमंद कन्या विवाह सहयोग व स्वास्थ्य सेवा कार्य करती रहती हैं व आगे भी ऐसे पुण्य कार्य करते रहेंगे। समिति के मीडिया प्रभारी रोहित जैन ने बताया कि बसें शनिवार सुबह 9:00 बजे रोहतक से रवाना हुई और रविवार रात तक वापिस आएगी जिसमे सभी यात्रियों के आने-जाने, ठहरने व भोजन की उचित व्यवस्था की जाएगी।
बस प्रस्थान समारोह में समिति के सभी अध्य्क्ष सचिन जैन, रविंदर शर्मा, गौरव जैन व कार्यकारिणी सदस्यगण अनुराग बंसल,हरिओम चुघ, सौजन्य सिंगला, मनीष गोयल, संदीप जैन, मुकेश गोयल, विपिन गुप्ता, अजेश गुप्ता, मौजूद रहे।
