Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अमित व्यास की अध्यक्षता में #TobaccoFreeBharat अभियान पर चर्चा की गई, अमित सैनी रोहतकीया ने यूडीएफ़ के अभियान की सराहना की

यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट,जो देशभर के चिकित्सा क्षेत्र के प्रतिनिधियों का प्रमुख संगठन है,आज राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लक्ष्य मित्तल के मार्गदर्शन में और हरियाणा अध्यक्ष डॉ अमित व्यास के नेतृत्व में हरियाणवी गायक अमित सैनी रोहतकीया जी से मिले और ‘तम्बाकू मुक्त भारत’ अभियान पर विस्तार से चर्चा की।

यह अभियान तंबाकू से जुड़े गंभीर स्वास्थ्य खतरों के प्रति जागरूकता फैलाने और एक स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने की दिशा में समर्पित है।

डॉ व्यास ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य:

  1. तम्बाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी देना
  2. लोगों को तम्बाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करना
  3. तम्बाकू उत्पादों की बिक्री और विज्ञापन पर नियंत्रण
  4. स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों को तम्बाकू मुक्त बनाना

यूडीएफ़ टीम से डॉ अमीषा मिश्रा और डॉ सिमरन सांगवान ने बताया कि यह अभियान तंबाकू से जुड़े गंभीर स्वास्थ्य खतरों के प्रति जागरूकता फैलाने और एक स्वस्थ, स्वच्छ भारत के निर्माण में योगदान देने की दिशा में समर्पित है।

यूडीएफ़ द्वारा चलाए जा रहे #TobbacoFreeBharat अभियान के प्रति अपनी शुभकामना संदेश के रूप में अमित सैनी जी ने इसे आमजन तक साझा किया।

यूडीएफ़ टीम से डॉ प्रियंका वशिष्ठ और डॉ तन्मय ने बताया कि सैनी जी द्वारा प्रदत्त किया गया संदेश न केवल हमारे अभियान को नैतिक समर्थन देगा, बल्कि जनसामान्य में इस मुद्दे के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक होगा।इस दौरान डॉ व्यास ने अभियान को सशक्त बनाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में सामूहिक योगदान पर चर्चा की।

Exit mobile version