Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हैल्दी और फिट रहने के लिए महिलाओं को रोजाना करने चाहिए ये Yogasana!!

महिलाओं को कई सारी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे- पीरियड्स, मेनोपॉज, पीसीओडी, थायराइड आदि। इन सारी समस्याओं के कारण महिलाओं का शरीर कमजोर हो जाता है। शरीर को स्वस्थ रखने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए महिलाओं को अपने लाइफस्टाइल में भी बदलाव करने चाहिए। रुटीन में एक्सरसाइज और योगासन करके आप शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। आपको कुछ ऐसे एक्सरसाइज बताएंगे, जिन्हें आप रुटीन में शामिल करके स्वस्थ रह सकते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

भुजंगासन  

भुजंगासन महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को स्वस्थ रखता है और नियमित रुप से इस आसन को करने से चेहरे पर चमक भी आती है। बढ़ती उम्र की महिलाओं के लिए यह आसन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। 

तितली आसन 

तितली आसन भी महिलाओं के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। यदि आपको पीरियड्स् से संबंधी समस्याएं है तो आपको यह आसन करना चाहिए। इस आसन को करने से आपके पीरियड्स रेगुलर होते हैं और जांघों और पैरों की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। 

चक्की चालनासन 

चक्की चालनासन महिलाओं के लिए  बहुत ही लाभकारी होता है। नियमित रुप से इस आसन को करने से गर्भाशय, अंडाशय और किडनी के अलावा भी कई बॉडी पार्ट्स मजबूत होते हैं।

धनुरासन 

धनुरासन मोटापा कम करने में बहुत ही लाभकारी माना जाता है। यह बॉडी पॉश्चर सही रखने में भी सहायता करता है। इस आसन को करने से सारा शरीर स्ट्रेच होता है। 

सेतुबंधासन 

सेतुबंधासन शरीर के नीचले हिस्से को मजबूत करने में सहायता करता है। यह आसन कमर और हिप्स के दर्द को भी दूर करने के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। 

Exit mobile version