Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बारिश के मौसम में दालों और अनाज को कीड़ों से बचाने के लिए कुछ टिप्स

बारिश का मौसम कई तरह की परेशानियां भी अपने साथ लेकर आता है.इस मौसम में हवा में बढ़ती नमी के कारण खाने-पीने की चीज़ें सीलन व कीड़ों का शिकार हो जाती हैं.अपने किचन में रखे आटे,दाल व चावल में आपने छोटे छोटे कीडे़ रेंगते देखे होंगे.ये कीड़े हमारे अनाज को अंदर से खराब तो कभी कभी खोखला भी कर देते हैं.इनसे हम बहुत परेशान हो जाते हैं तो केवल धोकर अनाज  इस्तेमाल कर लेते हैं.लेकिन ये तरीक़ा सही नहीं हैं

आमतौर पर हम अनाज में छोटे-छोटे कीड़ों का होना नज़रअंदाज कर देते हैं.बस दाल-चावल धोकर यूँहीं गैस पर चढ़ा देते हैं.इससे हमारी सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है.हमें इन कीड़ों को यूँ अनदेखा करना भारी पड़ सकता है.अनाज में पनपने वाले कीड़ों से निजात पाना बेहद ज़रूरी है.

इसलिए आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे घरेलू तरीक़े जिनकी मदद से आप अनाज में लगे कीड़ों का सफाया कर पाएंगे.अब इन उपायों के प्रयोग से कीड़े आपके अनाज से दूर भागने लगेंगे.

1) नीम के पत्ते

जैसा कि आप सब जानते हैं कि नीम एक एंटीसेप्टिक की तरह काम आता है.इसमें मौजूद औषधीय गुण कीड़ों के लिए मारक साबित होते हैं.ऐसे में आप अपने घर में डब्बों में स्टोर अनाज व दालों में नीम की पत्तियां डालकर रख सकते हैं.नीम की पत्तियां आपके अनाज व दालों में कीड़े नहीं पड़ने देंगे.तो जल्द से जल्द इसका प्रयोग करें.

2)साबुत लाल मिर्च

आपके किचन में उपलब्ध साबुत लाल मिर्च भी अनाज से कीड़े भगाने के काम आ सकती है.अपने आटे के डिब्बे में लाल तीन-चार लाल मिर्च डालकर रखें.इससे आटे में आसानी से कीड़े नहीं लग पाएंगे.अगर आपके पास गेहूं हैं तो आप साबुत नमक के टुकडे कॉटन के कपड़ें में बांधकर नीचे लगा दें.

3)लौंग का प्रयोग

अनाज को कीड़ों से बचाने के लिए आप लौंग का भी प्रयोग कर सकते हैं.लौंग को आप सूजी और चीनी के डब्बों में डाल सकते है.इससे सूजी व चीनी सीलन से बचेगी और उनपर कीड़ों का हमला भी नहीं होगा.आप सूजी को स्टोर करने से पहले थोड़ा भून लिया करे.यह तरीक़ा भी कीड़े दूर रखने में कारगर है.

4) तेजपत्ते का प्रयोग

आपके किचन के मसालों में आने वाला तेजपत्ता भी अनाज से कीड़ों को दूर रख सकता है.तेजपत्ते की महक अमूमन कीट प्रजाति को नापसंद होती है.ऐसे में आप अपने आटे के डब्बे में तेजपत्ते डालकर रख सकते हैं.इससे छोटे-छोटे कीड़े आटे में नहीं पनपेंगे.

5)माचिस की तीली

आपको ये सुनकर हैरानी हो सकती है कि माचिस की तीली कैसे अनाज से कीड़े भगाएगी.तो सुनिए कि मैच स्टिक में सल्फर होता है जिससे कीट पतंगे दूर भागना चाहते हैं.आप अपने आटे व दालों में माचिस की तीलियां डाल सकते हैं.

Exit mobile version