Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोडवेज कर्मचारी मानी गई मांगो को लागू करवाने के लिए 24 घण्टे की भूख हड़ताल करके परिवहन मंत्री को अपनी आत्मा की आवाज सुनाएंगे।


रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा सांझे मोर्चे के बैनर तले पूर्व में घोषित 3 अप्रैल से होने वाली छः चरणों की भूख हड़ताल में बढ़चढ़ कर भाग लेंगी। प्रेस के नाम जारी बयान में सांझा मोर्चे के वरिष्ठ सदस्य निशान सिंह,जयबीर घणघस,रमेश मलिक, मुकेश दूहन ,सुरेश नहरा ने बताया कि सरकार द्वारा 23 जून 2023 व 16 जुलाई 2024 की कर्मचारियों की अनेक मांगो पर सहमति जताई थी।जिन्हें लागू करने का भरोसा दिया था।मांगो के लागू करने के परिपत्र आज तक जारी नही किए गए हैं।जिससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा हैं।मांगो को लागू करवाने के सांझा मोर्चे के बैनर तले सभी डिपुओं में छः चरणों मे 3 अप्रैल,8 अप्रैल,16 अप्रैल,24 अप्रैल व 5 मई को भूख हड़ताल की जाएगी। प्रथम चरण में 3 अप्रैल 2025 को कुरुक्षेत्र,

फतेहाबाद,भिवानी,फरीदाबाद डिपो में 24 घंटे की भूख हड़ताल की जाएगी। मुख्य मांगो में परिचालक ,
चालक,लिपिक के वेतनमान की वेतन विसंगति दूर करके ग्रेड पे बढ़ाया जाए।
चालक, परिचालकों को सीमित ओवर टाईम देने के आदेश पत्र को वापिस लिया जाए। चालक, परिचालकों को रात्रि ठहराव करने व भुगतना करने के वर्तमान में जारी आदेश को वापिस लेते हुए पूर्व की भांति रात्रि ठहराव देने व भुगतान किया जाए।

चालक,परिचालक, निरीक्षक,उप निरीक्षक,कर्मशाला के कर्मचारियों के देय अर्जित अवकाश कटौती के जारी आदेशों को वापस लिया जाए।
वर्ष 2002 में भर्ती हुए चालको को नियुक्ति तिथि से पक्का करके पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए।
वर्ष 2016 में सभी प्रकिया पूर्ण उपरांत भर्ती किये गए चालकों को पक्का किया जाए। दादरी डिपो में पार्ट-2 के तहत लगे 52 हेल्परों व HKRN के तहत लगें सभी प्रकार के कर्मचारियों को पॉलिसी बनाकर पक्का किया जाए। चालकों के लिए अड्डा इंचार्ज का नया पद सृजित करके प्रमोशन दी जाए। विभाग में जोखिम भरी ड्यूटी करने वाले सभी कर्मचारियों को जोखिम भत्ता दिया जाए व एक्सग्रेसिया नीति में लगाई गई सभी शर्तो को हटाया जाए। तकनीकी स्केल से नाम मात्र के वंचित कर्मशाला व स्टोर के कर्मचारियों को तकनीकी वेतनमान दिया जाए। कर्मशाला में वर्षों से खाली पड़े रिक्त पदों पर पक्की भर्ती की जाए, कर्मशाला में 2018 में लगे ग्रुप D के कर्मचारियों को कॉमन कडर से अलग करके उन्हें रिक्त तकनीकी पदों पर पदोन्नति दी जाए।


एच.आर.ई.सी. गुड़गांव के कर्मचारियों को हरियाणा रोडवेज का अभिन्न अंग मानते हुए रोडवेज कर्मचारियों की तरह सभी लाभ दिया जाए। विभाग के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को पुलिस कर्मचारियों की भांति एक माह के वेतन के समान बोनस दिया जाएं। कई वर्षो से बकाया बोनस का भूगतान शिघ्र किया जाए NPS स्किम,एक्सग्रेसिया स्किम के तहत लगे कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने उपरांत सेवानिवृत्त कार्ड बनाए जाय व इसी प्रकार GPF स्किम वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पहचान पत्र से No Free ट्रैवलिंग अंकित शब्द को हटाया जाए। वर्ष 28.10.2005 से पहले जारी भर्ती प्रकिया के तहत विभाग में भर्ती हुए सभी पदों के कर्मचारियों को सरकार के जारी आदेशों अनुसार उन कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए।


वर्ष 2008 में भर्ती हुए जिन परिचालकों/ कर्मचारियों का ACP दिनाँक 01/01/2016 से 28/10/2016 के मध्य बनता हैं उन्हें सरकार के पत्र क्रमांक 1/20 2016-3 PR दिनाँक 08/06/2020 अनुसार वंचित परिचालकों/कर्मचारियों को एक स्पेशल वेतन व्रद्धि दी जाए। आगे बताया कि सरकार समय रहते कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं का समाधान करें अन्यथा रोडवेज कर्मचारी हड़ताल जैसे बड़े आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Exit mobile version