पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना के दिशा-निर्देशो के तहत साईबर क्राइम के बढ़ते खतरो को मद्देजनर रखते हुए तथा साईबर अपराध पर अंकुश लगाने हेतू रोहतक पुलिस द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को स्कूल/कॉलेज मे सैशन ऑन साइबर क्राइम के तहत विधार्थियो/आमजन को साइबर अपराधो बारे जागरुक किया जा रहा है।

सहायक पुलिस अधीक्षक सांपला श्रीमती मेधा भूषण को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। एसएसपी सांपला श्रीमती मेधा भूषण ने आज एमडीएन पब्लिक स्कूल के छात्र/छात्राओ को साईबर अपराध के बारे मे जागरुक किया है। उन्होने कहा कि साईबर अपराधी आप किसी भी तरह का प्रलोभन देकर आपकी निजी जानकारी हासिल कर फोन पर ओटीपी भेजकर या अन्य तरीके से आपके खाते को खाली कर देते है। साईबर अपराधी ऑनलाईन एप के माध्यम से लोन देने का लालच देकर भी आप को ठगी का शिकार बना सकते है।

साईबर अपराधी स्मार्ट फोन से, मोबाइल ऐप व इंटरनेट बैंकिंग व अन्य तरीको से लोगो के साथ धोखाधङी कर पैसे हङप रहे है जिससे पीङित व्यक्ति को आर्थिक हानि के साथ-2 कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पडता है। कोई भी व्यक्ति आपको किसी भी तरह का लाटरी, ईनाम या अन्य चीजे जीतने का प्रलोभन देता है तो आपको समझना चहिए की जालसाज आपके खाते से पैसे हडपना चाहता है।

इस दौरान साइबर थाना व साइबर सैल की पुलिस टीम व एमडीएन स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा। साइबर थाना व साइबर सैल की टीम ने विधार्थियो को साइबर अपराध से बचने बारे टिप्स दिए व साइबर अपराध से संबधित अपने विचार सांझा किए। अगर आपके साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी हो जाती है तो तुरंत नेशनल साइबर कंप्लेंट पोर्टल नंबर 1930 पर कॉल करें और www.cybercrime.gov.in पर आनलाईन शिकायत दर्ज करवाये जितनी जल्दी हो सके तुरंत कंप्लेंट न. 1930 या कंप्लेंट पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाये और इसके अलावा साईबर थाना रोहतक या नजदीक पुलिस स्टेशन में जाकर साइबर हेल्प डेस्क की मदद ले।
www.cybercrime.gov.in
