हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थीगण का ज्ञान जांचने के लिए होने वाली सेट-1 की प्रथम से पांचवीं कक्षा के छात्रों की नहीं होगी। विभाग द्वारा प्रथम से बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों की सेट परीक्षा जुलाई-अगस्त में लेने का निर्णय लिया गया था। लेकिन एफएलएन कार्यक्रम को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि अब प्रथम से पांचवीं कक्षा की परीक्षा नहीं होगी। जबकि आठवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की सेट परीक्षा होगी। सेट परीक्षा के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा विभाग को आदेश दे दिए हैं।

जिला शिक्षा विभाग ने भी एसएटी (विद्यार्थी मूल्यांकन परीक्षा) की तैयारी शुरू कर दी है। विद्यार्थियों की सेट परीक्षा को लेकर 17 जुलाई तक प्रश्न उत्तर पुस्तिकाओं की प्रिंटिंग जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी द्वारा पूरी करनी होगी। प्रश्न पत्र तैयार करते समय विद्यार्थियों की संख्या को भी ध्यान में रखा जाएगा। सेट परीक्षा के लिए खंड वाइज विषयवार 20 प्रश्नपत्र अतिरिक्त रखे जाएंगे। वहीं स्कूल वाइज 2 से 3 प्रश्न-उत्तर पुस्तिकाएं अतिरिक्त रहेंगी। सेट परीक्षा के लिए प्रथम से आठवीं तक के प्रश्न पत्र एनसीइआरटी तैयार करेगी। वहीं नौंवी से बारहवीं कक्षा के लिए प्रश्न-उत्तर पुस्तिका तैयार करने की जिम्मेदारी प्रवक्ताओं की विशेष टीम को दी गई है।

जानिए क्या है परीक्षा सेट -1

विद्यार्थी मूल्यांकन परीक्षा सेट -1 विद्यार्थीगण के मूल्यांकन का तरीका है। जो समय-समय पर आयोजित की जाती है। सेट परीक्षा में देखा जाता है कि अब तक विद्यार्थीगण को जो पढ़ाई करवाई गई है, उसमें विद्यार्थियों का ज्ञान कितना है और कितना पढ़कर याद रखते हैं। जो भी विद्यार्थियों में कमजोरी होती है, उसका भी परीक्षा से पता चलता है। ताकि उस कमी को दूर करके वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके। अभी तक सेट परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन जुलाई अंत या अगस्त के शुरूआत में होने की संभावना है।

-जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह ने बताया कि एफएलएन कार्यक्रम को देखते हुए पहली से पांचवीं कक्षा की सेट-1 की परीक्षा नहीं होगी। अन्य कक्षाओं की परीक्षा सामान्य की तरह आयोजित की जाएगी। पहली से पांचवीं के विद्यार्थियों का मूल्यांकन अध्यापक अपने स्तर पर ही करेंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!