Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 3 माह पहले जमानत पर आए टिटौली के ठेकेदार की गोली मारकर की हत्या

रोहतक में जानलेवा हमले में 3 माह पहले ही जेल से जमानत पर आए टिटौली के मदन की मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी सुधीर मौके से फरार हो गया। सदर थाना पुलिस और एफएसएस प्रभारी सरोज दहिया टीम के साथ मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि मदन को एक गोली सीने में लगी है। इससे उसकी मौत हो गई है। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया गाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी को चार टीमें लगाई गई हैं। जल्द गिरफ्तार कर मामले में जांच की जाएगी।

मदन और सुधीर के घर गांव में पास-पास में है। दोनों के बीच वर्ष 2021 में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। तब मदन ने सुधीर और उसके भाई को गोली मारी थी। लेकिन दोनों लोग बच गए थे। मदन और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मदन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। तीन साल जेल में रहने के बाद जनवरी माह में वह जमानत पर बाहर आया था। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच पंचायत के दौरान समझौता भी हो गया था।

ठेकेदारी का काम करता था मरने वाला युवक परिजनों की माने तो मदन ठेकेदारी करता था। वह शाम को गांव में संचालित मेडिकल स्टोर पर चला जाता था। प्रतिदिन की तरह वह मंगलवार शाम मेडिकल स्टोर पर गया था। मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ा होकर लोगों से बातचीत कर रहा था, तभी बाइक से सुधीर अपने साथी के साथ वहां पहुंचा। वह कुछ समझ पाता। इस बीच सुधीर ने गोली चला दी। गोली मदन के सीने में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोग भी भाग खड़े हुए।

Exit mobile version