Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर स्कूलों की टाइमिंग बदली: सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल; 2.30 बजे होगी छुट्‌टी

हरियाणा में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से इसके ऑर्डर सभी स्कूलों के लिए जारी कर दिए हैं। ऑर्डर में लिखा है कि हरियाणा सरकार ने दुर्गा अष्टमी के अवसर पर 11 अक्टूबर को प्रदेश के सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया है।

इस दिन विद्यालय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगा। डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में दूसरी शिफ्ट का समय अन्य दिनों की भांति समान रहेगा, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Exit mobile version