MDU Rohtak

रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स में सत्र 2022-2023 में पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन तथा यूनिवर्सिटी रिसर्च स्कॉलरशिप (URS) अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसके लिए सभी को निर्धारित अवधि में ही आवेदन करने होंगे।

MDU के कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि पीएचडी प्रोग्राम तथा URS अवार्ड के लिए अभ्यर्थी 24 नवंबर तक विश्वविद्यालय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन जमा करवा सकते हैं। पीएचडी प्रोग्राम तथा URS अवार्ड संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्ट्स से प्राप्त की जा सकती है।

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स के विद्यार्थियों के लिए छात्र कल्याण कार्यालय द्वारा 14 नवंबर को टेलेंट सर्च कंपीटिशन आयोजित किया जाएगा। अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रो. राजकुमार ने बताया कि टेलेंट सर्च कंपीटिशन में सोलो सॉन्ग, सोलो डांस, सोलो इंस्ट्रूमेंटल, मिमिक्री, फाइन आर्ट्स, पोएट्री तथा डिबेट आदि प्रतियोगिताओं में यूटीडी के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।

टेलेंट सर्च प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले विद्यार्थियों को जोनल यूथ फेस्टीवल 2022-2023 में भाग लेने का मौका मिलेगा। जहां पर विद्यार्थी अपनी प्रतिभागिता को प्रदर्शित कर पाएंगे। ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने व आगे बढ़ाने का मौका मिल पाए। यह प्रतियोगिता टैगोर सभागार में सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!