Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापसी का समय,उम्मीदवारों को अलॉट होंगे चिन्ह, 285 बूथ बनाए गए, मेयर पद के लिए खर्च सीमा ₹30 लाख

रोहतक जिले में नगर निगम चुनाव के दौरान बुधवार को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापसी का दिन रहेगा। मेयर पद के लिए 5 और पार्षद पद के लिए 150 उम्मीदवार मैदान में हैं। पार्षद पद के लिए 4 उम्मीदवारों का नामांकन कल रद्द कर दिया गया था।

नगर निगम चुनाव अधिकारी मेजर गायत्री अहलावत ने बताया कि बुधवार को उम्मीदवार दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद जिन पार्टियों के पास चुनाव चिह्न हैं, उन्हें आवंटित कर दिए जाएंगे, जबकि निर्दलीयों को भी चुनाव चिह्न दिए जाएंगे।

नगर निगम चुनाव के लिए 2 मार्च को मतदान होगा, जिसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। 2 मार्च को होने वाले मतदान के लिए निगम क्षेत्र में 285 बूथ बनाए गए हैं, जिसमें प्रति बूथ मतदाताओं की औसत संख्या 1120 है। लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है।

चुनाव अधिकारी मेजर गायत्री अहलावत ने बताया कि निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी के लिए खर्च सीमा 30 लाख रुपए तय की गई है। जबकि पार्षद पद के प्रत्याशी के लिए खर्च सीमा 7.50 लाख रुपए तय की गई है। प्रत्याशी को चुनाव के दौरान किए गए खर्च का पूरा ब्योरा चुनाव के बाद प्रशासन को देना होगा।

Exit mobile version