Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में तिलियार पर्यटन केंद्र के कर्मचारियों से मारपीट:नशे में धुत युवक ने फ्री में मांगा कमरा, नहीं देने पर किया झगड़ा

रोहतक के गांव किलोई निवासी सतीश ने आईएमटी थाना में शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत तलियार पर्यटन केंद्र के रिसोर्ट में वेटर के पद पर कार्यरत है। जब व रेस्टोरेंट में ड्यूटी पर था उसी दौरान रात करीब पौने 10 बजे रिसेप्शन काउंटर पर एक व्यक्ति नशे की हालत में आया। उसने फ्री में एक कमरा मांगा। वहीं झगड़ा करते हुए धमकी देने लगा। इसके बाद आरोपी को समझा-बुझाकर बाहर खड़ी उसकी गाड़ी में बैठा दिया। कुछ देर बाद वही युवक फिर से अंदर आ गया और फ्री में कमरे की मांग करने लगा।

उन्होंने बताया कि रात को करीब 11 बजे रेस्टोरेंट के बंद होने का समय हुआ तो कमरों को चेक किया। इसी दौरान आरोपी युवक कमरे में मिला। जिसने कमरा किराए पर नहीं लिया हुआ था। उसने ना तो भुगतान किया था और ना हीं आईडी कार्ड दिया था। जिस पर आरोपी फिर से गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद कार्यवाहक मैनेजर राकेश कुमार को इसकी जानकारी दी और आरोपी का मोबाइल फोन रिसेप्शन काउंटर पर रख लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी बिना बताए कमरे से बाहर चला गया। वहीं मध्य रात्रि करीब सवा 2 बजे वह वापस आया। दरवाजा खोलते ही अपने दो साथियों को बुला लिया और फ्री कमरा देने की बात कहने लगा। उनमें से एक व्यक्ति ने चौकीदार के साथ लाठी-डंडो से हमला कर दिया। वही आरोपी ने अपने साथियों से मिलकर उसके साथ भी मारपीट की। अन्य साथियों ने बीच-बचाव किया। इस झगड़े में घायल को उपचार के लिए दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version