Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे ग्रीष्मावकाश में पर्यटकों के मनोरंजन को तैयार है तिलियार झील, लेजर शो सेंटोसा और झील में बोटिंग खास आकर्षण

रोहतक के दिल्ली रोड पर 132 एकड़ जमीन में फैली तिलियार झील ग्रीष्मावकाश में पर्यटकों के मनोरंजन को तैयार है। यहां पर लेजर शो सेंटोसा, झील में बोटिंग, ट्वाय ट्रेन और झूले खास आकर्षण हैं। साथ लगते मिनी चिड़ियाघर में मौजूद शेर, बाघ, तेंदुआ, शुतुरमुर्ग, मगरमच्छ, घड़ियाल, कछुए और विभिन्न प्रजाति के पक्षी वन्य जीव प्रेमियों और बच्चों को लुभाएंगे। इस बाबत तिलियर पर्यटन स्थल प्रबंधन ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक करके जिम्मेदारियां बांट दी हैं।

शो की तर्ज पर तिलियार लेक पर साउंड एंड लाइट मल्टी मीडिया लेजर शो साढ़े 7 करोड़ की लागत से बना है। जो प्रतिदिन शाम को करीब साढ़े 7 बजे से रात 8 बजे तक चलता है। सर्दियों में शो शाम 6 बजे कर दिया जाता है। सप्ताह में एक दिन मंगलवार को शो नहीं रहता है। यह लेजर लाइट शो विद म्यूजिकल फाउंटेन है। हरियाणा टूरिज्म कॉरपोरेशन की ओर से इस लेजर शो में सृष्टि के उत्थान, हरियाणा के जन्म-विकास गाथा की कहानी और रोहतक का विकास दिखाया जाता है।

^पर्यटकों के लिए तिलियार तैयार तिलियार पर्यटन स्थल पर झील में लगा साउंड एंड लाइट मल्टी मीडिया लेजर शो, झील में बोटिंग, ट्वाय ट्रेन और झूले के अलावा रेस्टोरेंट आने वालों के लिए खास आकर्षण हैं। यहां की सारी व्यवस्था दुरुस्त है। जो कि पर्यटकों के लिए मनोरंजन का खास जरिया बनेंगे। – राजेश जून, एजीएम तिलियार पर्यटन स्थल।

Exit mobile version