Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जन्माष्टमी पर रोहतक में सुरक्षा कड़ी: मंदिरों व बाजारों में पुलिस तैनात, शुक्रवार शाम 5 बजे से इन रास्तों से बचें


पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राजपुरोहित ने जन्माष्टमी के त्यौहार के अवसर पर जिला पुलिस द्वारा लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर की सुरक्षा बढा दी गई है। क्युआरटी टीम आधुनिक हथियारों से लैस है तथा किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने में सक्षम है। इसका सीधा सम्पर्क जिला कण्ट्रोल रुम तथा उच्च अधिकारियों से रहेंगा। है। जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रबन्धक थाना/चौकी को दिशा-निर्देश दिये गये है कि जन्माष्टमी के त्यौहार के पर सभी मंदिरों खासकर कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन करने वाले मन्दिरो में समुचित पुलिस सुरक्षा प्रबन्ध करके कानुन एवं शान्ति बनाये रखने के आदेश दिये गये। सभी मोटरसाइकिल राइडर तथा पीसीआर को भी अपने-2 इलाका में लगातार गस्त करने के निर्देश दिये गये है। मंदिरों में सिविल पारचात में भी पुलिस तैनात की गई है। महिला पुलिस कर्मचारियों को भी तैनात किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों तथा असामाजिक तत्वों पर कडी निगरानी रखी जायेगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए देर रात तक मुख्य व व्यस्त यातायात बिंदुओं पर यातायात पुलिस तैनात रहेगी।
लोगो का जन्माष्टमी के त्यौहार का उत्साह देखते हुए किसी भी आमजन को यातायात संबंधी स्थिति का सामना ना करना पडे व रोहतक शहर मे जाम की स्थिति ना बने इसके लिए आमजन शुक्रवार सांय 05 बजे से जन्माष्टमी के आयोजन के समापन तक रोहतक शहर के अंदर झज्जर रोड मोड से भिवानी स्टैण्ड, दुर्गा भवन मंदिर व कच्चा बेरी रोड़ तक सड़क मार्ग का प्रयोग करने से बचे। भिवानी स्टैंड से लेकर अशोका फोटो स्टेट तक ट्रैफिक फ्री रोड रहेगा।
भिवानी स्टैंड से अशोका फोटो स्टेट (नजदीक दुर्गा भवन मन्दिर) के सामने तक कोई भी फडी, या कोई भी वाहन खडा नही होगा। सिर्फ पैदल जाने वाले व्यक्तियो को ही इस मार्ग पर जाने दिया जायेगा। दुर्गा भवन मन्दिर के पास अलग-2 दो स्थानो पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुराना राजकीय स्कूल के खाली मैदान व अम्बेडकर चौक से एलिवेटिड मार्ग से होते हुए महाराजा अग्रेसन पार्किंग मे आमजन अपना वाहन पार्क कर सकते है। इसके अलावा पुरानी अनाज मंडी (माल गोदाम रोड) मे अपने वाहन खडे कर दुर्गा भवन मंदिर मे जा सकते है।
पुलिस द्वारा क़ानून व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए 10 जगह झज्जर रोड टी प्वाइंट(रोड के दोनो तरफ), भिवानी स्टैंड (रोड के दोनो तरफ), अग्रसैन चौक रेलवे रोड पुरानी अनाज मण्डी गेट, अशोका फोटो स्टेट के सामने नजदीक दुर्गा भवन मंदिर, पुराना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विघालय मैदान, कच्चा बेरी रोड पुरानी सब्जी मण्डी चौक, प्रताप चौंक दुर्गा भवन की तरफ, किला रोड नजदीक लाल मस्जिद, किला रोड से प्रताप चौक रोड व माल गोदाम रोड ट्रासपोर्ट मंडी गेट पर नाकेबंदी की जायेगी।
रुट डायवर्जन-

  1. अम्बेडकर चौक की तरफ से भिवानी चुंगी/पुराना बस अड्डा की तरफ जाने वाले वाहन चालक एलिवेटेड रोड होते हुए अपने गंतव्य तक जाए।
  2. अम्बेडकर चौक की तरफ से रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले वाहन एलिवेटेड रोड होते हुए अपने गंतव्य तक जाए
  3. माता दरवाजा की तरफ जाने वाले वाहन अम्बेडकर चौक से गोहाना अड्डा होते हुए माता दरवाजा की तरफ जाए।
  4. हिसार बाईपास की तरफ से आने वाले वाहन एलिवेटेड रोड का प्रयोग करे।
  5. कच्चा बेरी रोड की तरफ जाने वाले वाहन चालक अम्बेडकर चौक से एलिवेटेड रोड होते हुए अपने गंतव्य तक जाए।
Exit mobile version