Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में आज 10 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:रोहतक सबसे गर्म, तापमान 45.3°C, करनाल में 3.8°C की गिरावट

भारत मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने हरियाणा के 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत इन जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। विभाग ने अगले चार दिनों (19 मई से 22 मई तक) के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

चारों दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार 19 मई को प्रदेश के 10 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत और सोनीपत) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है। वहीं 12 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

इसके अलावा 20 मई को 2 जिलों पंचकूला और यमुनानगर में 25 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है, जबकि 20 जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। 21 मई को राज्य के 13 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है।

अन्य 9 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. 22 मई को 10 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है, जबकि 12 जिलों का मौसम शुष्क रहेगा।

Exit mobile version