Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गंगा दशहरा के मौके पर नहर में नहाने गए 3 युवक डूबे…


हरियाणा के करनाल में गंगा दशहरे के मौके पर बड़ा हादसा हो गया। लालूपुरा घाट के पास यमुना में नहाने गए 3 युवक गहरे पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि 7 युवक एक साथ नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया, जिसे बचाने के प्रयास में दो अन्य युवक भी पानी में समा गए।

जानकारी के अनुसार, गांव मुबारकाबाद निवासी रमेश कुमार सबसे पहले डूबने लगा। उसे बचाने के लिए कुटेल गामड़ी निवासी 19 वर्षीय मोंटी उर्फ मंगतराम नदी में आगे बढ़ा, लेकिन वह भी डूब गया। इसके बाद 23 वर्षीय संजू ने भी बचाने के लिए छलांग लगाई और वह भी तेज बहाव व गहराई में फंस गया। हादसे वाली जगह पर पानी की गहराई करीब 30 फुट बताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद कई घंटे तक न तो नाव पहुंची और न ही गोताखोर मौके पर आए। नाराज ग्रामीण खुद ही नदी में उतरकर युवकों की तलाश में जुट गए।

सूचना मिलने पर घरौंडा तहसीलदार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घरौंडा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि युवकों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन की धीमी कार्रवाई पर नाराजगी जताई है।

Exit mobile version