Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

काम चलने के कारण भिवानी की 3 ट्रेन हुई रद्द:कलानौर-बामला आरसीसी बॉक्स लॉचिंग कार्य होगा, ट्रेन का रूट भी बदला

कार्य के कारण रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी

रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के डोभभाली – भिवानी रेलखण्ड के कलानौर कलां व बामला स्टेशनों के मध्य आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी-

रद्द रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 54016, भिवानी-रोहतक रेलसेवा दिनांक 18.11.26 व  02.12.26 को रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 54013, रोहतक-भिवानी रेलसेवा दिनांक 18.11.26 व  02.12.26 को रद्द रहेगी।

3. गाड़ी संख्या 54018, भिवानी-रोहतक रेलसेवा दिनांक 18.11.26 व  02.12.26 को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवा

1. गाड़ी संख्या 54005, दिल्ली-भिवानी रेलसेवा जो दिनांक 18.11.26 व 02.12.26 को दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रोहतक तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलेसवा रोहतक-भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवा

1. गाड़ी संख्या 14731, दिल्ली-बठिण्डा रेलसेवा जो दिनांक 18.11.26 व 02.12.26 को  दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रोहतक- महम-हांसी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा महम स्टेशनपर ठहराव करेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Exit mobile version