Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

शराब ठेके पर पिस्तौल लिए घुसे तीन बदमाश, 4 फायर कर 3 लाख कैश ले गए

दिल्ली बाईपास पर सेक्टर-1 के शराब ठेके पर बुधवार रात करीब 9 बजे लूट की वारदात हुई। मास्क लगाए तीन युवक दोनों हाथों में पिस्तौल लेकर घुसे और 4 फायर कर 3 लाख रुपए कैश लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने पूरी वारदात को अंजाम 5 मिनट में ही दे डाला। ठेके पर उस समय ठेकेदार का दोस्त व 2 सेल्समैन मौजूद थे। लेकिन बदमाशों की दहशत के मारे वो कुछ नहीं कर पाए।

बदमाश काले रंग की दिल्ली नंबर की एक क्रेटा कार में सवार होकर पहुंचे थे। शराब ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरा में पूरी वारदात कैद हुई है। वहीं ठेके पर लूट की सूचना मिलने के बाद थाना अर्बन एस्टेट प्रभारी प्रहलाद सिंह, सेक्टर-14 चौकी प्रभारी प्रदीप बल्हारा व सीआईए की तीनों यूनिट मौके पर पहुंची। फिलहाल देर तक पुलिस बदमाशों के इनपुट को लेकर कई जगह छापेमारी कर रही थी।

सेक्टर-1 के दिल्ली बाईपास कट के पास बलियाणा गांव के राजू का शराब ठेका है। रात करीब 9 बजे ठेके पर राजू का दोस्त रवि, सेल्समैन जितेंद्र व एक अन्य कारिंदा मौजूद थे। उस दौरान काले रंग की क्रेटा में तीन युवक पहुंचे। तीनों ने दोनों हाथ में पिस्ताैल पकड़ रखे थे। लएक ने काउंटर को निशाना बना सीधा फायर किया। काउंटर पर मौजूद रवि और जितेंद्र डर के पीछे हो गए तो बदमाशों ने सारा कैश निकालने की धमकी दी। पहले फायर के दौरान ही एक कारिंदा फ्रीज खोले खड़ा था। दूसरे बदमाश ने फ्रीज पर गोली मार दी।

Exit mobile version