Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे हथियारों के साथ दुकान में घुसे तीन बदमाश, दुकानदार ने बहादुरी से किया मुकाबाला

सिटी थाना क्षेत्र के पुराने बस अड्डे के पास कबाड़ी मार्केट में स्क्रैप व्यापारी पुनीत की दुकान में घुसकर बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट का प्रयास किया। मगर स्क्रैप व्यापारी भिड़ गया और बदमाशों से टक्कर लेता रहा। व्यापारी ने बदमाशों को हथियार चलाने का भी मौका नहीं दिया। दुकानदार की बहादुरी से आरोपियों को खाली हाथ भागना पड़ा। पुलिस को घटना की सूचना मिली तो मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। सीसीटीवी में तीन बाइक सवार बदमाश दिख रहे हैं।

दरअसल, कबाड़ी बाजार में पुनीत की स्क्रैप की दुकान है। शनिवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। उसी समय स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए। इनमें एक ने हेलमेट लगा रखा था और दो लोगों ने कपड़ा ओढ़कर मुंह छिपा रखा था। बदमाश अंदर घुसे और लूटपाट करने लगे। तीनों बदमाशों से पुनीत निहत्था ही भिड़ गया। बदमाशों ने फायरिंग का भी प्रयास किया। पुनीत ने बहादुरी दिखाते हुए न सिर्फ अपनी रकम लुटने से बचाई। बल्कि बदमाशों के हेलमेट और कपड़े भी चेहरे से उतरवा दिए। निहत्थे पुनीत ने बदमाशों को भगाकर ही दम लिया

रोहतक में पुलिस का खौफ बदमाशों में खत्म हो गया है। बदमाश दिन दहाडे़ चाहे जहां आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। बीच शहर में गोली चलाकर बदमाश दो स्थानों से फरार हो गए जबकि यहां पर पुलिस सुबह से लेकर शाम तक बार-बार चक्कर मारती है। इनमें सबसे अहम स्थान सुभाष चौक पर फायरिंग की घटना हुई थी। इसी तरह बीच शहर में कबाड़ी बाजार में भी बदमाशों ने दिन दहाड़े लूट का प्रयास किया है।

पुराना बस अड्डे के पास कबाड़ी बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने कबाड़ी की दुकान में घुसकर लूटने का प्रयास किया था लेकिन दुकानदार की बहादुरी से बदमाश रुपये नहीं लूटकर ले जा सके। अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है

Exit mobile version