हिसार के गांधी चौक पर कन्फेक्शनरी के दुकानदार पर 3 बदमाशों ने रात को चाकू से हमला कर दिया। उसकी जांघ और पीठ पर चाकू से वार किए गए। घर के दरवाजे पर खड़ी पत्नी ने वारदात को देख कर शोर मचाया तो हमलावर फरार हो गए। घायल दुकानदार प्रदीप (32) को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सिटी थाना पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर धारा 324,34,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अस्पताल में उपचाराधीन दुकानदार प्रदीप।

दुकानदार प्रदीप ने बताया कि उसकी गांधी चौक पर कन्फेक्शनरी की दुकान है। उसके पिता जी का देहांत हो चुका है। जब रात को करीब 8.30 PM पर वह दुकान को बंद करके घर की तरफ जाने लगा। तो करीब 3 लड़के उसके पास आते हैं और पैसों की डिमांड करते हैं। जब उनको बोला कि किस बात के पैसे आपको दूं तो तीनों ने उसके साथ झगड़ा कर दिया।अस्पताल में उपचाराधीन दुकानदार प्रदीप।

प्रदीप के अनुसार झगड़े के दौरान एक युवक ने उसे पकड़ लिया और दो अन्य ने ने उसकी जांघ और पीछे चाकू मारे। उसकी पत्नी निशु इस दौरान घर के दरवाजे पर खड़ी थी। पत्नी ने शोर मचाया तो हमलावर वहां से फरार हो गए। घायल की मां वंदना ने बताया कि उसके परिवार के पहले भी हमला हो चुका है। हमलावरों ने उसके बेटे से 13 लाख रुपए की डिमांड की। जब बेटे ने मना किया तो चाकू से हमला कर लिया है। महिला वंदना के अनुसार हमलावर कई दिनों से परिवार पर पैसे देने का दबाव बना रहे थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!