Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बंदर-भालू गैंग के 3 बदमाशों की सिर मुंडवाकर परेड, फरीदाबाद में पुलिस ने बाजार में घुमाया; युवक के पैर तोड़ने का आरोप

हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने बंदर-भालू गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका सिर मुंडवाया और फिर उन्हें बीच बाजार में परेड कराई। परेड के दौरान तीनों आरोपी लंगड़ाते हुए चलते नजर आए।

दरअसल, 17 अप्रैल को जमीन विवाद के चलते आरोपियों ने एक युवक पर हथौड़े और डंडों से हमला कर उसके पैर तोड़ दिए थे। गंभीर रूप से घायल युवक फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और चलने-फिरने में असमर्थ है। परिजनों के अनुसार, डॉक्टरों को उसके पैरों को ठीक करने में काफी दिक्कत आ रही है और यदि हालत में सुधार नहीं हुआ तो पैर काटने तक की नौबत आ सकती है।

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीती रात तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सिटी थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य लोगों के मन से अपराधियों का डर खत्म करना और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

अब क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए हर्ष, सेबिन और आर्यन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर निशानदेही करवाई गई। इसके बाद पुलिस ने उनका सिर मुंडवाकर उसी इलाके में परेड निकाली, जहां वारदात हुई थी।

पुलिस ने बताया कि बल्लभगढ़ में बंदर और भालू, दोनों बदमाशों का आतंक है। ये दोनों इलाके के हिस्ट्रीशीटर हैं। इन पर 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन दोनों का पड़ोस में रहने वाले प्रवीण पुत्र बाबूराम के साथ पुराना झगड़ा चला आ रहा है।

Exit mobile version