हरियाणा प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 8 अक्टूबर को होने वाली मतगणना के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान प्रदेश में 90 मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा के तीन चक्र बनाए गए हैं। प्रथम चक्र पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल(CAPF) के जवान तैनात किए गए हैं।

दूसरे चक्र पर राज्य आर्म्ड पुलिस (HAP या IRB) के जवान तथा तीसरे चक्र पर जिला पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। इस प्रकार प्रदेश भर में स्थापित किए गए मतगणना केंद्रों पर लगभग 12 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में पर्याप्त संख्या में नाके लगाए गए हैं। मतगणना के लिए स्थापित किए गए 90 स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है ताकि प्रत्येक गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा सके।

मतगणना केंद्र के मुख्य द्वार से लेकर पूरे मतगणना केंद्र परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि मतगणना संबंधी प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा सके। उन्होंने बताया कि मतगणना केन्द्र में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की फ्रिसकिंग (पड़ताल) के लिए महिला व पुरूष पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में क्विक रिस्पांस टीमों को भी तैनात किया गया है।

मतगणना के दौरान आने वाले विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा मतगणना स्टाफ की पार्किंग के लिए भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मतगणना केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाओं का भी विशेष तौर पर ध्यान रखा गया है। मतगणना केंद्रो पर अग्निशमन तथा एम्बुलेंस की भी तैनाती की गई है।

कपूर ने कहा कि 8 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे मतगणना शुरू होगी। इस दौरान हरियाणा पुलिस द्वारा मतगणना के कार्य को सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए हर पहलू का बारीकी से अध्ययन करते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि मतगणना संबंधी कार्य पर मॉनिटरिंग के लिए हरियाणा पुलिस के उच्च अधिकारियों की टीमें लगाई गई है। इस दौरान कानून व्यवस्था बाधित करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!