Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत यमुना नदी में डूबने से तीन दोस्तों की मौत:घर पर बिना बताए निकले

हरियाणा के पानीपत जिले में यमुना नदी में नहाते हुए तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। तीनों दोस्त घर बिना बताए नहाने के लिए निकले थे। तीनों एक बाइक पर सवार थे। वहां नहाते हुए तीनों को डूबते हुए एक महिला ने उन्हें देख लिया था। जिसने तुरंत ही डायल 112 पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर निजी गोताखोरों की टीम भी पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को काफी घंटों बाद यमुना में 18 फीट गहराई में बने एक गड्ढे से तीनों को निकाला। तीनों को वहां से तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। जहां चेकअप के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। तीनों के पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version