हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। हरियाणा सरकार की ओर जारी आदेशों के तहत 20 से 22 दिसंबर 2024 तक पूरे प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा और 21 दिसंबर को एक दिन का अवकाश रहेगा।
राजकीय शोक के दौरान के पूरे हरियाणा में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आधा झुका रहेगा, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है। इस दौरान कोई भी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार 21 दिसंबर को राजकीय सम्मान के साथ होगा। बता दें कि 10 दिन बाद चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का 90वां जन्मदिन एक जनवरी 2025 को था।
