Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के गांधी कैंप में तीन दिवसीय कार्यक्रम:लीलो माई मंगलामुखी को ममतामयी दानी के रूप में याद करेंगे : सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल राजू

रोहतक में दिवंगत महंत लीलो माई मंगलामुखी की सातवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गांधी कैंप में तीन दिवसीय कार्यक्रम बुधवार को शुरू हो गया। कार्यक्रम आयोजक नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल राजू ने कहा कि लीलो माई मंगलामुखी को यह शहर एक ममतामयी दानी के रूप में सदैव याद करेगा। एक मंगलामुखी के रूप में उन्होंने इस शहर से जो दान प्राप्त किया। उस पैसे को इसी शहर में परमार्थ के कार्यों में उन्होंने इस्तेमाल किया।

उन्होंने सच्चे मन से जिसे जो भी आशीर्वाद दिया वह फलीभूत हुआ। नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर बुधवार को दिवंगत महंत लीलो माई मंगलामुखी की सातवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गांधी कैंप में शुरू हुए तीन दिवसीय कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस अवसर पर समाजसेवी नीतू सहगल, पार्षद राधेश्याम ढल, ज्योतिषाचार्य संदीप पाठक, गांधी कैंप बाजार के प्रधान विजय परुथी, तरुण सन्नी शर्मा, श्याम सचदेवा, सनी मिनोचा, ज्योति व अन्य मौजूद रहे।

Exit mobile version