Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पुणे के फर्नीचर कारोबारी से 2 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले 3 आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार: रोहतक CIA-1 की रेड, फिरौती न देने पर की थी फायरिंग


रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने छापेमारी के दौरान पुणे (महाराष्ट्र) मे फर्नीचर मालिक से दो करोड रुपये की फिरौती मांगने के मामले मे तीन आरोपियो को हरिद्वार से काबू किया गया। आरोपियो को काबू कर पुणे पुलिस के हवाले किया गया है। फिरौती ना देने पर आरोपियो ने फर्नीचर हाउस पर फॉयरिंग की थी।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि पुणे, महाराष्ट्र मे स्थित एजे फर्नीचर हाउस के मालिक से किसी गैंग के सदस्य द्वारा फोन कॉल के माध्यम से 2 करोड रुपये की फिरौती की मांग की गई। फिरौती ना देने पर आरोपियो ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपियो द्वारा दिनांक 16.5.2026 को एजे फर्नीचर हाउस पर फॉयरिंग करने की वारदात को अंजाम दिया गया। जिस संदर्भ मे आरोपियो के खिलाफ थाना रावेत (ठाणे) मे विभिन्न धाराओ के तहत अभियोग संख्या 167/2026 अंकित किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राजपुरोहित के दिशानिर्देशो अनुसार व प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन मे सीआईए-1 स्टाफ की टीम रोहतक मे दर्ज किसी मामले मे आरोपियो की धऱपकड के लिये टीम हरिद्वार गई हुई थी। स.उप.नि विनोद दलाल के नेतृत्व मे छापेमारी के दौरान सीआईए-1 स्टाफ रोहतक की टीम ने तीन आरोपियो को काबू किया गया। आरोपियो की पहचान प्रवीण पुत्र रामनिवास निवासी छज्जन जिला झज्जर व सागर पुत्र अजयपाल निवासी सोनीपत व पंकज पुत्र कुलदीप निवासी ककराना के रुप मे हुई। आरोपी किसी गेस्ट हाउस मे रह रहे थे। आरोपियो को काबू कर पुणे पुलिस के हवाले किया गया।

Exit mobile version