रोहतक पुलिस ने गांव मायना के खेतो के पास गंदे नाले मे मिली लाश की वारदात का खुलासा करने मे सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने ब्लाईंड मर्डर की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे 03 आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो ने दिनांक 07.03.2023 की रात को योगेश उर्फ़ चीता की हत्या कर लाश को इट्टो से बाँध कर गंदे नाले मे फेंक दिया था। आरोपियो को कल पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर हासिल किया जाएगा। आरोपियों से गहनता से पुछताछ की जा रही है।
उप पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुंडु ने बताया कि दिनांक 11.03.2023 को पुलिस को सूचना मिली कि गाँव मायना में खेतों के पास गंदे नाले मे युवक की लाश पड़ी हुई है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लाश को गंदे नाले से बाहर निकाला गया। लाश को शॉल से व ईंटों से बाँध कर गंदे नाले में फैंका हुआ था। युवक की शिनाख्त के प्रयास किए गए। युवक की पहचान योगेश उर्फ़ चीता पुत्र अशोक निवासी गाँव आंवल के रुप मे हुई। मृतक के भाई सतीश की शिकायत के आधार पर थाना शिवाजी कालोनी मे धारा 147/149/302/201 भा.द.स के तहत अभियोग संख्या 165/2023 अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 07.03.2023 को योगेश उर्फ़ चीता अपने घर से ग़ायब हो गया व वापिस घर नहीं आया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना ने मामलें की जांच प्रभारी सीआईए-1 उप.नि अनेश कुमार व प्रभारी थाना शिवाजी कालोनी निरीक्षक शमशेर सिंह के नेतृत्व में सयुक्त टीम को सौंपी। दौराने जांच दिनांक 11.03.2023 को संयुक्त टीम ने छापेमारी करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी रवि उर्फ़ विक्की पुत्र सत्यनारायण, राजबीर उर्फ़ भोलू पुत्र दलबीर व सोरभ पुत्र संजय काला निवासीगण आंवल रोहतक को गिरफ़्तार किया गया है।
वारदात का खुलासा
दौराने जांच सामने आया कि दिनांक 03.03.2023 को गांव मे जागरण के दौरान योगेश उर्फ़ चीता का आरोपियो के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी बात की रंजिश रखते हुए आरोपी दिनांक 07.03.2023 को योगेश उर्फ़ चीता को नशा करने का लालच देकर रोहतक ले आये। जिसके बाद आरोपियो ने गांव मायना के खेतो के पास योगेश उर्फ़ चीता के सिर पर लाठी से वार कर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियो ने योगेश उर्फ़ चीता के शॉल से लेपेट कर नाले मे फेंक दिया। आरोपियो ने योगेश उर्फ़ चीता की बॉडी पर इट्टे बांध दी ताकि डेड बॉडी गंदे नाले मे उपर ना आ सके व शिनाख्त न हो सके।
गिरफ्तार आरोपीः-
- रवि उर्फ़ विक्की पुत्र सत्यनारायण निवासी आँवल रोहतक
- राजबीर उर्फ़ भोलू पुत्र दलबीर निवासी आंवल
- सौरभ पुत्र संजय काला निवासी आंवल
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 165 दिनांक 11.03.2023 धारा 147/149/302/201 भा.द.स. थाना शिवाजी कालोनी
