रोहतक पुलिस टीम ने मुगांण निवासी युवती की हत्या की वारदात मे शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर पेश अदालत किया और उन्हें न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जारी है।
प्रभारी थाना आईएमटी निरीक्षक कैलाश चंद ने बताया कि 22 जून 2022 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की गांव मुगांण मे लडाई-झगडे मे एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। जिसकी जांच पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शुरु की और मृतक युवती की पहचान चिंकी पत्नी विक्की निवासी मुंगाण के रुप मे हुई।
गुलाब निवासी मुंगाणा की शिकायत के आधार पर धारा 323/302/201/34 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 258/2022 अंकित कर जांच शुरु की। प्रांरभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 22.06.2022 को दोपहर करीब 1.30 बजे गुलाब की पत्नी पुनम के साथ विक्की की पत्नी चिंकी मुगांण के खेत मे लकडिया लेने गई हुई थी। उसी दौरान विक्की अपने भाई सोनू व नीरज के साथ मोटरसाईकिल पर लाठी-डंडो सहित सवार होकर वंहा आए। तीनो युवको ने गुलाब, गुलाब की पत्नी व चिंकी के साथ मारपीट की। चिंकी खुद को बचाने के लिए भागी तो विक्की व सोनू ने भागकर चिंकी को पकड लिया। डंडो व चाकू से चिंकी के पेट पर कई वार चिंकी को मौत के घाट उतार दिया। चिंकी को मोटरसाईकिल पर लादकर तीनो युवक मौके से फरार हो गए।
मामले की जांच प्रभारी चौकी कंसाला स.उप.नि. सोमबीर द्वारा अमल मे लाई गई। पुलिस टीम ने विक्की के घर पहुंचकर चिंकी की लाश को कमरे से बरामद किया गया। दौराने जांच दिनांक 22.06.2022 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी विक्की पुत्र बालकिशन उर्फ बालू निवासी मुगांण को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 24.06.2022 को आरोपी नीरज पुत्र सज्जन निवासी गांव मुगाणा हाल दहिया कालोनी सोनीपत व सोनु पुत्र बालकिशन उर्फ बालू निवासी मुंगाण को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो को पुलिस रिमांड पर हासिल कर गहनता से पूछताछ की गई।

