Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के किलोई खास निवासी विक्की पर हुये जानलेवा हमले का मामला,वारदात मे शामिल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार


रोहतक पुलिस की टीम ने किलोई खास निवासी विक्की पर हुये जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। आरोपियो को अदालत के आदेश पर तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर हासिल किये गये है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना सदर ने बताया कि किलोई खास निवासी विक्की की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि विक्की अपने दोस्त विकाश के साथ दिनांक 18.04.2026 को गांव रिठाल अपने निजी काम से मोटरसाईकिल पर गये हुये थे। वापिस किलोई गांव की तरफ आने लगे तो सामने से काले रगं की स्वीफ्ट व वैन्यु गाडी के चालको ने विक्की को जान से मारने की नियत से सीधी टक्कर मारी और विक्की व विकाश को रोहित,कालु माडौदी व अन्य साथियो ने मिलकर विक्की के उपर जान से मारने की नियत से पिस्तौल तानकर अपने हाथो मे लिये हुये लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
मामले की जांच स.उप.नि. प्रवीन द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 21.04.2026 को आरोपी रोहित उर्फ मिठा पुत्र जयवीर निवासी सिंहपुरा कलां, रोकी उर्फ प्रिन्स पुत्र मोहजीत गावं लाठ जिला सोनीपत व साहिल उर्फ पहलवान पुत्र सतीश गांव खेडी दहिया सोनीपत को गिरफ्तार किया गया है।

वारदात का खुलासा :-
जाँच में सामने आया कि विक्की के भाई सुमित और धनाना निवासी रवि के साथ शराब के कारोबार को लेकर आपस से कई दिन पहले कहासुनी हो गई थी इसी बात की रंजिश रखते हुए आरोपियो ने वारदात को अंजाम दिया है।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. रोहित उर्फ मिठा पुत्र जयवीर निवासी सिंहपुरा कलां
  2. रोकी उर्फ प्रिन्स पुत्र मोहजीत गावं लाठ जिला सोनीपत
  3. साहिल उर्फ पहलवान पुत्र सतीश गांव खेडी दहिया सोनीपत
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 87 दिनांक 18.04.2026 धारा 61(2) 109(1), 115(2), 190, 191(3), 351(3) बीएनएस थाना सदर

Exit mobile version