रोहतक पुलिस की टीम ने भैणी सुरजन में स्थित शराब ठेके व सेल्समैन पर गोली चलाने की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया। अदालत के आदेश पर पुलिस रिमांड पर हासिल किया जायेगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उप पुलिस अधीक्षक महम रिषभ सोढी ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि सुखपुरा चौक निवासी अंशुल की शिकायत के आधार पर थाना महम मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि 15.10.2025 को अज्ञात युवको द्वारा गांव भैणी सुरजन मे शराब ठेके पर फॉयरिंग की गई। इस दौरान सेल्समैन को गोली लगी थी। युवक जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से फरार हो गये।

मामले की जांच प्रभारी पीओ स्टाफ उप.नि. कृष्ण व प्रभारी थाना महम उप.नि. सुभाष द्वारा संयुक्त रूप से अमल में लाई गई। दौरान जांच दिनांक 17.10.2025 को आरोपी मनीष पुत्र रणबीर निवासी भैणी सुरजन, गोविन्द पुत्र सतबीर व साहिल पुत्र बलजीत निवासीगण गांव सैमाण को महम बाईपास से गिरफ्तार किया गया है।

वारदात का खुलासा:-
आरोपी मनीष की पीड़ित अंशुल के साथ शराब के ठेके में हिस्सेदारी कर रखी थी। आरोपी मनीष के गांव भैणी सुरजन मे शराब के ठेके है। ठेके पर दोनों का आपस मे विवाद हो गई था जिसकारण आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियो द्वारा ठेके पर रैकी की गई थी। आरोपियो से अवैध तीन देसी पिस्तौल, 06 ख़ाली मैगजीन व एक रौंद बरामद हुआ है।
 
गिरफ्तार आरोपी-
1.मनीष पुत्र रणबीर निवासी भैणी सुरजन
2.गोविन्द पुत्र सतबीर निवासी सैमाण
3.साहिल पुत्र बलजीत निवासी गांव सैमाण
 
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 361 दिनांक 15.10.2025 धारा 109(1), 308(4), 351(3), 61, 3(5), बीएनएस व शस्त्र अधिनियम थाना महम

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!