Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अभय चौटाला को जान से मारने की धमकी:बयानबाजी बंद करने को कहा, पुलिस ने सिक्योरिटी बढ़ाई; इनेलो MLA बोले- मैं डरने वाला नहीं

हरियाणा के पूर्व CM ओपी चौटाला के विधायक बेटे अभय चौटाला को जान से मारने की धमकी मिली है। अभय चौटाला इनेलो के प्रधान महासचिव हैं। धमकी भरी कॉल उनके निजी सचिव के पास आई। विदेशी नंबर से आई इस कॉल के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने जींद सदर थाने में धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

वहीं धमकी के बाद अभय चौटाला की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। उनके साथ पुलिस की अतिरिक्त गाड़ी तैनात कर दी गई है। अभय चौटाला ने कहा कि वे इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं है और न ही इसकी कोई परवाह करते हैं।

जींद के DSP रवि खुंडिया ने बताया कि इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के निजी सचिव रमेश गोदारा ने शिकायत दी थी। उनके पास विदेशी नंबर से बार-बार वॉट्सऐप कॉल आ रही थी। कॉल अटैंड न करने पर उनके वॉट्सऐप पर विदेशी नंबर से ऑडियो रिकॉर्डिंग मैसेज की गई। इसमें जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अभय सिंह चौटाला ने यह भी कहा कि इनेलो मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। युवाओं को सरकार पर भरोसा नहीं रहा है, इसलिए वह अपनी जमीन बेचकर विदेशों की तरफ जाने को मजबूर हो रहे हैं। वह वायदा करते हैं कि अगर इनेलो सत्ता में आती है तो फिर युवाओं को रोजगार और सुरक्षा देंगे।

Exit mobile version