Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

UP के CM योगी को जान से मारने की धमकी: मुंबई पुलिस को मिला मैसेज लिखा- 10 दिन में इस्तीफा दो, नहीं तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक नंबर से मैसेज आया। इसमें लिखा था- अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे।

मुंबई पुलिस ने शनिवार शाम को धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद यूपी पुलिस को सूचना दी। मुंबई पुलिस धमकी देने वाले तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

मुंबई पुलिस इसका पता लगा रही है कि मैसेज कहां से और किसने भेजा था। यह किसी की शरारत है या फिर कुछ और। इससे पहले भी सीएम योगी को कई बार धमकी मिल चुकी है।

8 महीने पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पुलिस मुख्यालय में तैनात हेड कॉन्स्टेबल के CUG (सरकारी नंबर) पर 2 मार्च, 2024 को रात 10:08 बजे कॉल आया। फोन करने वाले ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ा दिया जाएगा।

Exit mobile version