Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कांग्रेस विधायक को धमकी: दुबई से फोन कर कहा- जान से मार देंगे; पुलिस जुटी जांच में

सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को दुबई से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले की जानकारी डीजीपी और एसपी को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। बता दें कि इससे पहले साढौरा से कांग्रेसी विधायक रेणु बाला और गुरुग्राम के सोहना विधायक संजय सिंह को भी इस प्रकार की धमकी मिल चुकी है।

सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें एक काल आई थी जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने पुलिस को शिकायत कर दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल गया है। जन प्रतिनिधियों को ही धमकी दी जा रही है। ऐसे में व्यापारी और आम जनता का क्या हाल होगा, सबको पता है। व्यापारी तो प्रदेश से ही पलायन कर जाएंगे, क्येांकि वे व्यापार ही नहीं कर पाएंगे।

बताया जा रहा है कि धमकी लॉरेंस गैंग की ओर से दी जा रही हैं। फोन भी दुबई से आ रहे हैं। पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड के बाद व्यापारी और जनप्रतिनिधियों से फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

Exit mobile version