Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गुरुग्राम के एंबियंस मॉल को बम से उड़ाने की धमकी: मेल में लिखा- बिल्डिंग के अंदर मौजूद हर व्यक्ति मारा जाएगा; कराया खाली

हरियाणा के गुरुग्राम में एंबियंस मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे मॉल प्रबंधन को ई-मेल पर धमकी की मेल भेजी गई। बम की सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वायड और फायर ब्रिगेड विभाग मौके पर पहुंचा। इसके बाद पूरे मॉल को खाली कराया गया।

एंबियंस मॉल प्रबंधन को भेजी मेल में लिखा- मैंने बिल्डिंग में बम प्लांट कर दिए हैं। बिल्डिंग के अंदर मौजूद हर व्यक्ति मारा जाएगा। आप में से कोई भी बच नहीं पाएगा। आपकी मौत होनी है। मैंने बिल्डिंग में बम इसलिए लगाए क्योंकि मुझे अपनी जिंदगी से नफरत है। इस हमले के पीछे पैगी और नोरा हैं।

DCP (ईस्ट) मयंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने परिसर की जांच शुरू कर दी है। एंबियंस ग्रुप को बम की धमकी वाला एक अस्पष्ट संदेश मिला। चूंकि मेल मिलने के समय मॉल खुला नहीं था, इसलिए हम परिसर की जांच कर रहे हैं, लेकिन यह एक फर्जी मैसेज लगता है। जांच पूरी होने के बाद मॉल को खोल दिया जाएगा।। एंबियंस मॉल एशिया का सबसे बड़ा मॉल है।

Exit mobile version