Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में सचिवालय को RDX से उड़ाने की धमकी: मद्रास टाइगर के नाम से DC को भेजी ई-मेल

हरियाणा के फरीदाबाद में लघु सचिवालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिली है। DC की मेल आईडी पर मंगलवार सुबह 10 बजे मद्रास टाइगर के नाम से धमकी भरा मैसेज आया। इसके बाद पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। डॉक स्क्वायड और बम स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इससे पहले 3 अप्रैल को भी सचिवालय में विस्फोट की धमकी दी गई थी। तब मेल डिप्टी कमिश्नर की आईडी पर आई थी। धमकी में एक धार्मिक नारा भी लिखा था। उस दौरान भी यहां कुछ संदिग्ध नहीं मिला था।

DC विक्रम सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 6.30 बजे एक ईमेल मिली, जिसमें लघु सचिवालय में बम होने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल और डॉग स्क्वायड टीम को तुरंत अलर्ट किया गया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा ऑफिस खुलने से पहले ही सचिवालय में हर जगह जांच की गई।

DC ने आगे बताया कि ऑफिस खुला न होने की वजह से यहां कोई अव्यवस्था नहीं हुई। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं पाई मिली। जो इमेल से धमकी आई थी, वह अफवाह साबित हुई। लघु सचिवालय में सभी काम सामान्य रूप से चल रहे हैं। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले, 3 अप्रैल को भी लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। तब भी फरीदाबाद के DC की आधिकारिक मेल पर धमकी भेजी गई थी, जिसमें धमकी के साथ धार्मिक नारा भी लिखा था। उस समय भी जांच के दौरान पुलिस टीमों को कुछ नहीं मिला था।

पहले 4 स्कूलों को मिली थी धमकी

फरीदाबाद के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। यह धमकी 21 दिसंबर 2024 को ई-मेल के जरिए दी गई थी। जांच में पुलिस को कुछ नहीं मिला था। धमकी सेक्टर-19, सूरजकुंड, सेक्टर-81 और बल्लभगढ़ के DPS स्कूलों को उड़ाने की थी। पुलिस ने तब भी ईमेल की पुष्टि करते हुए जांच की बात कही थी। हालांकि, उसके बाद धमकी देने वाले की पहचान के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।

Exit mobile version