Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा CM का घर और दफ्तर उड़ाने की धमकी:फिदायीन हमले की मेल आई, सचिवालय भी खाली कराया, सिक्योरिटी बढ़ाई, सर्च ऑपरेशन जारी

हरियाणा में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर और सचिवालय में फिदायीन हमले की धमकी मिली।

सूत्रों के मुताबिक CID के सीनियर अधिकारियों को मेल भेजकर कहा गया कि दोनों जगह फिदायीन हमले होंगे। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की टीमें एक्टिव हो गईं। CM आवास और सचिवालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

सचिवालय में अनाउंसमेंट कराकर बिल्डिंग खाली कराई गई है। अधिकारियों ने कहा कि कोई भी कर्मचारी किसी भी फ्लोर पर न रहे। बिल्डिंग और आसपास के इलाके में बम और डॉग स्क्वायड बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जिस समय धमकी आई, उस समय मुख्यमंत्री नायब सैनी आवास पर नहीं थे। वह रोहतक के पहरावर गांव में परशुराम जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रोग्राम में गए हुए थे।

Exit mobile version